मुसीबत में फंसा पंजाबी सिंगर राज जुझार, कनाडा की महिला से रेप के आरोप में केस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पीड़िता का इलजाम, शादीशुदा होते हुए भी बनाए संबंध, बच्चा होने के बाद सच पता चला

जालंधर 15 दिसंबर। पंजाबी सिंगर राज सिंह जुझार उर्फ ​​राज जुझार बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ जालंधर के एनआरआई थाने में रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही इस मामले में धोखाधड़ी की धारा भी लगी है। दरअसल पीड़ित महिला ने ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिकएनआईआर थाने में करीब एक महीने की जांच के बाद पंजाबी गायक राज जुझार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि इसकी एफआईआर अभी सामने आई है। पुलिस आरोपी गायक की तलाश कर रही है।

पीड़ित महिला कनाडा की है, जिसने 23 अक्टूबर को पंजाब पुलिस की एनआरआई विंग के एडीजीपी को शिकायत भेजी थी। जांच जालंधर एनआरआई थाने को भेजी गई। महिला इंस्पेक्टर गुरविंदर कौर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में सिंगर को आरोपी पाया गया। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2006 में पीड़ित महिला की मुलाकात कनाडा में जुझार सिंह से हुई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। वर्ष 2007 में वह भारत लौट आई। सिंगर ने महिला को धोखा देकर उससे शादी कर ली। उससे उसका एक बच्चा भी है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे पता चला कि जुझार सिंह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। शादीशुदा होने के बाद भी वह उसके साथ संबंध बनाता रहा। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि गायक जुझार सिंह ने उसका सोना और पैसा भी हड़प लिया। हालांकि, जब पुलिस ने गायक को जांच में शामिल करने के लिए नोटिस जारी किया तो गायक ने कहा कि उसका इस महिला से कोई संबंध नहीं है। जिसके बाद महिला ने पुलिस को सबूत सौंपे, जिसमें जुझार को उस महिला के साथ देखा गया। जिसके बाद जांच आगे बढ़ी और मामला दर्ज किया गया।

———–

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि