पंजाब : विदेश जाने की चाह युवक को मौत के मुंह में ले गई, 10 लाख गंवाए… सदमा सह नहीं पाया और दे दी जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

29 सितम्बर- फिरोजपुर। गांव सोढ़े वाला के एक नौजवान ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। चार आरोपियों ने उक्त नौजवान से विदेश भेजने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठगे थे। इसी बात से परेशान होकर उक्त नौजवान ने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना सदर पुलिस ने रविवार उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सोढ़े वाला निवासी राजबीर कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी मुलाकात माेगा निवासी वीरपाल कौर, सर्बजीत सिंह व सुखविंदर सिंह मोगा के साथ हुई थी। आरोपियों ने उसके बेटे अर्शदीप सिंह (23) को विदेश भेजने की एवज में छह लाख रुपये वसूले। इसके बावजूद आरोपियों ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। इस बात से उसका बेटा बहुत परेशान था। इसके बाद उनकी मुलाकात फिरोजपुर की चुंगी नंबर आठ निवासी रणजीत सिंह से हुई। उसने उसके बेटे अर्शदीप सिंह को विदेश भेजने के लिए चार लाख रुपये वसूले। उसने भी उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए। इसी बात से उसका बेटा डिप्रेशन में रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली।

Leave a Comment

खेल के मैदान में खिलाड़ी हो या युद्ध के क्षेत्र में सैनिक, जीत हमेशा भारत की हुई – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अनाज मंडियों में धान खरीद के पुख्ता प्रबंध, किसानों को फसल बेचने में नहीं आएगी कोई दिक्कत