पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा 90 सरपंचों और 1771 पंचों के पदों के लिए उप- चुनाव के शैड्यूल का ऐलान

पंजाब राज्य चुनाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

27. 07. 2025 (रविवार) को सुबह 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बैलट पेपरों के द्वारा होंगा चुनाव

चंडीगढ़ 11 जुलाई 2025ः ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 15. 10. 2024 को हुये ग्राम पंचायतों के आम चुनाव के बाद, इस समय अलग-अलग जिलों में सरपंचों के 90 पद और पंचों के 1771 पद खाली हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने उप-चुनाव का शैड्यूल घोषित किया है।

इस शैड्यूल के अनुसार नामांकन 14. 07. 2025 ( सोमवार) से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्बन्धित रिटर्निंग अफसरों के दफ़्तरों में दाखि़ल किये जा सकेंगे। नामांकन दाखि़ल करने की आखिरी तारीख़ 17. 7. 2025 (वीरवार) दोपहर 3 बजे तक होगी। नामांकनों की जांच 18. 07. 2025 (शुक्रवार) को की जायेगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख़ 19. 07. 2025 (शाम 3 बजे तक) होगी। वोटिंग 27. 07. 2025 (रविवार) को सुबह 8.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक बैलट पेपरों के प्रयोग के द्वारा होगा।

अपडेट की वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 23. 05. 2025 को सम्बन्धित ज़िला चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रकाशित किया गया था। वोटों पड़ने के बाद इसकी गिनती उसी दिन पोलिंग स्टेशन पर ही की जायेगी। सरपंच के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए सूचित ख़र्च सीमा 40,000/- रुपए है, जबकि पंच के लिए ख़र्च सीमा 30,000/- रुपए निर्धारित की गई है।

आयोग ने इन चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए सभी लॉजिस्टिक प्रबंध किये हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन मुख्यमंत्री ने तंजानिया में 49वें दार-ए-सलाम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले से लौटे हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता की हरियाणा ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और ‘गो ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की- मुख्यमंत्री तंजानिया के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर