पंजाब सोशलिस्ट अलायंस चंडीगढ़ और पंजाब की 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा : कुलदीप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लोकसभा चुनाव में सियासी-सरगर्मी बढ़ाएगा अलायंस, साथ जुड़े ओहदेदारों ने किया दावा

लुधियाना/8 अप्रैल। सिखी, अंबेदकरवादी और मार्क्सवादी विचारधारा पर आधारित संगठनों ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब सोशलिस्ट अलायंस की अगुवाई में रणनीति बनाई। कई संगठनों के साथ यहां पेंशनर भवन में बैठक की गई।
एलायंस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ईसापुरी ने बैठक की अगुवाई की। हरबंस सिंह मंगत राज्य सचिव आरएसपी ने गठबंधन के माध्यम से चुनाव लड़ने के मुख्य मुद्दों पर प्रकाश डाला। शिंगारा सिंह कल्याण राष्ट्रीय क्रांति पार्टी अंबेडकरवादी ने अलायंस को अपनी पार्टी का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। मुकंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से इस गठबंधन को मजबूत करने के लिए समर्थन दिया
मजदूर मुक्ति मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष भगवंत सिंह समाओ ने हिंसक लोगों के प्रति सचेत रहते एक साथ आने पर जोर दिया। अपना समाज पार्टी के संस्थापक रिटायर्ड आईएएस स्वर्ण सिंह ने अलायंस को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। पंजाब के 11 निहंग सिंह संगठनों के अध्यक्ष बलवीर सिंह चीमा ने लोगों से गठबंधन को पूर्ण समर्थन देकर गठबंधन द्वारा नामित उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। शिरोमणि अकाली दल फतेह के जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ने बंदी सिंहों की रिहाई की बात कही। संघति बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने गठबंधन को अपने संगठन के पूर्ण समर्थन की घोषणा की। इनके अलावा लखबीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन शिरोमणि अकाली दल फतेह, प्रीतम सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा पंजाब, सतपाल जी स्वयंम पार्टी, बलकार सिंह मंगली लोक राज पार्टी, डॉ शैलिंदर शैली आरएसपी, दर्शन सिंह उटल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन, एसएस सुमन प्रदेश अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा चंडीगढ़, दर्शन सिंह जय जवान जय किसान पार्टी, हरमनदीप सिंह, सेवा सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
रिटायर्ड प्रिंसिपल सरबजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष मुक्ति पार्टी चंडीगढ़, हरविंदर सिंह सेमा राज्य सचिव एमएमएमपी इंजीनियर राजिंदर सिंह मौर प्रधान तकनीशियन विभाग एमएमएमपी प्रीतम सिंह राष्ट्रीय किसान मोर्चा पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष शेर सिंह राज्य महासचिव बहुजन मुक्ति पार्टी पंजाब, जोगिंदर रॉय राज्य उपाध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी पंजाब, प्रवीण कुमार टांक सदस्य एएसपी, अवतार सिंह सहोता समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।
———-

पंजाब में कर चोरी पर शिकंजा, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिल घोटाला उजागर: हरपाल सिंह चीमा 69.57 करोड़ रुपये की कर धोखाधड़ी के लिए 7 लोगों पर मामला दर्ज दो अन्य लोगों पर बिना उचित बिलिंग के बेहिसाब माल पास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के पवित्र स्थानों के दर्शनों की आज्ञा ना देकर सिखों की मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई: मुख्य मंत्री क्रिकेट इंतजार कर सकता है, लेकिन आस्था नहीं – पंजाबियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करने की प्रधानमंत्री को दी चेतावनी – भाजपा सरकार द्वारा राज्य के साथ किए गए अन्याय को पंजाबी हमेशा याद रखेंगे – जाखड़ और बिट्टू सहित भाजपा की पूरी कांग्रेस इकाई लोगों को गुमराह कर रही है