watch-tv

दुबई में पंजाब निवासी की मौत, भारत आने को बुक करवाई फ्लाइट, एक दिन पहले बिगड़ी तबीयत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गुरदासपुर 20 अक्टूबर। गुरदासपुर के फतेहपुर चुड़ियों में पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति की दुबई में मौत हो गई। रविवार को दुबई से मृतक की लाश फतेहपुर चुड़ियों पहुंची, जहां परिजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक जोगिंदर सिंह की पत्नी बलजीत कौर, बेटे अमनिंदर सिंह और सास अंजू बाला ने बताया कि जोगिंदर सिंह ढाई साल पहले काम करने के लिए दुबई गया था। जोगिंदर सिंह ने वापस अपने घर लौटने के लिए 6 अक्टूबर की टिकट बुक की थी। लेकिन सांस लेने में तकलीफ के कारण अचानक 5 अक्टूबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर वहां उनके दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। यह खबर उन्हें 7 अक्टूबर को दी गई। उन्होंने बताया कि सभी शर्तें पूरी करने के बाद 15 दिन बाद उनका शव दुबई से फतेहगढ़ चूड़ियों पहुंचा। जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Comment