पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने लुधियाना प्रशासन को दिवाली के दिनों में छोटे व्यापारियों को ना तंग करने की दी चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना, 17 अक्टूबर। यहां पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक माता रानी चौक स्थित दफ्तर में हुई। जिसमें राज्य महासचिव व व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील मेहरा, राज्य सचिव आयुष अग्रवाल, जिला प्रधान प्रवीन गोयल, जिला महासचिव प्रवीन शर्मा, उमेश सोनी, नरेंद्र भाटिया, वित्त सलाहार संघ के अध्यक्ष राकेश सिंगल उपस्थित रहे।

इन नेताओं ने कहा कि दीपावली का पर्व व्यापारियों के लिए बड़ी खुशी का मौका होता है। इन दिनों बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद होती है। लुधियाना निगम प्रशासन की तहबाजारी विंग रेहड़ी, रोड साइड वेंडर पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उन पर भारी जुर्माना लगा उनकी रेहड़ी फड़ी उठा ले जाते हैं।

इन नेताओं ने कहा कि यह सही है की रेहड़ी फड़ी सड़क के किनारे लगाना ग़लत है। हालांकि यही छोटे दुकानदार आगे रोज़गार भी बढ़ाते हैं। लुधियाना प्रशासन भी चंडीगढ़ की तरह रोडसाइड वेंडर और रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को एक अलग जगह दे सकता है।

———