पंजाब 4 मई। पंजाब सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत पठानकोट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लालचंद कट्टारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल और डॉक्टर रवजोत सिंह ने हिस्सा लिया। तीनों मंत्रियों ने वार्ड डिफेंस कमेटी और विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। मंत्रियों ने बताया कि 7 मई से यह अभियान गांव-गांव तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त कराया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी हालत में पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाए। पंजाब सरकार की यह मुहिम लगातार जारी है। मंत्री लोगों के बीच जाकर नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं। इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जनता का सहयोग लिया जा रहा है।
