पंजाब/यूटर्न/28 नवंबर: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के एक कोने तक विकास को पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर एक सेक्टर में काम किया जा रहा है। इसी के तहत पंजाब के पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद द्वारा राज्य के टूरिज्म बढ़ावा के लिए नए-नए कदम उठाए जा रहे है। मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में आयोजित पंजाब दिवस समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने संबोधन के दौरान बताया कि पंजाब तेजी से देश भर में कृषि पर्यटन केंद्र के रूप में बदल रहा है, क्योंकि कृषि पर्यटन नीति राज्य में टूरिज्म को नया रूप दे रही है।
पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की पहल और राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के संकल्प के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के कृषि, ग्रामीण और कृषि पर्यटन को बड़े पैमाने पर विकसित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। जिनके परिणामस्वारूप फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली गांव को इस साल सितंबर में भारत के सर्वश्रेष्ठ गांव का खिताब मिला। उन्होंने आगे बताया कि कृषि पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में काफी फायदमंद साबित हो रहा है। इस दौरान पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने राज्य की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पोर्टल 28 राज्यों में पहले स्थान पर है। पंजाब राज्य में करीब 58,000 रजिस्टर्ड हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार धार्मिक और कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा पंजाब की मनोरंजन क्षमता का दोहन करने के लिए एक फिल्म सिटी स्थापित करने पर विचार कर रही है। क्योंकि राज्य में भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से बहुत कुछ है। यहां कई पवित्र स्थलों, शहीदों के गांवों, जल निकायों और अछूते पर्यटन स्थलों का घर है।
————-
