चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के ट्रेड ग्राउंड में प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था सीआईआई ने कंज्यूमर फेयर लगाया। जिसका उद्घाटन पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा व पंजाब डेवलप बोर्ड की चेयरपरसन सीमा बांसल ने किया।
इस दौरान संस्था के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सीआईआई की नार्दन जोन एक्सपोर्ट कमेटी के प्रमुख अमित थापर ने बताया कि यह कंज्यूमर फेयर 28 साल पहले से लगता आ रहा है। सिर्फ कोरोना काल में इसे जनहित में रोक दिया गया। इस बार भी फेयर में कई अन्य राज्यों, मसलन जम्मू-कश्मीर, वैस्ट बंगाल आदि ने अपने हैंडिक्रॉफ्ट के स्टॉल लगाए। इस दौरान चंडीगढ़ फेयर में सीआईआई के पूर्व चेयरमैन रोहित ग्रोवर, मोहाली के वाइस चेयरमैन संजीव सेठी, रचना जिंदल समेत संस्था के बहुत से पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीआईआई फाउंडेशन ने सीएम मान को पंजाब में पराली प्रबंधन वाले उपकरणों की 4 करोड़ की सूची सौंपी :
सीआईआई फाउंडेशन का डेलीगेशन चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिला। इस दौरान फाउंडेशन ने सूबे में पराली प्रबंधन के लिए उपकरणों की सूची सौंपी। जिसमें बाढ़ आपदा के बाद जारी रेस्क्यू के लिए ट्रैक्टरों की खेप भी दी। जिनकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। इसके अलावा संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे हरियाणा में भी पराली प्रबंधन के लिए उपकरण सौंपेंगे। संस्था ने पंजाब में इस जागरुकता मुहिम के तहत 825 गांव कवर कर लिए हैं। जबकि हरियाणा के 400 गांव टारगेट किए हैं। इस मौके पर पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा, आप के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा, पंजाब से आप के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की खास मौजूदगी रही।
———