watch-tv

पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की तबियत बिगड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

उदयपुर में गवर्नर को रात अस्पताल में भर्ती कराया, हालत सुधरने पर सुबह छुट्‌टी मिली, प्रोग्राम रद किए

चंडीगढ़ 23 अगस्त। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की वीरवार देर रात तबियत बिगड़ गई। राजस्थान के उदयपुर शहर में उनकी छाती में दर्द हुआ। जिसके बाद उनको वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि शुक्रवार सुबह हालत में सुधार होने पर उनको अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई।
जानकारी के मुताबिक वहां डॉक्टरों की टीम ने उनका रात भर इलाज किया। उनके कई टैस्ट कराए गए, हालांकि सब कुछ नॉर्मल आने के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें सुबह 8 बजे गवर्नर कटारिया को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। - Dainik Bhaskarछुट्‌टी दे दी गई। जिसके बाद वह वापस उदयपुर स्थित अपने घर चले गए। बताते हैं कि गवर्नर कटारिया बीती रात उदयपुर में अपने निवास पर थे। उसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ी और प्राथमिक जांच में उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा निकला। जिसके बाद उन्हें तुरंत उदयपुर के एमबी अस्पताल ले जाया गया।
दूसरी तरफ, गवर्नर कटारिया की तबियत बिगड़ने के बाद उदयपुर में उनके सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। उन्हें पार्क और लॉयन सफारी के कार्यक्रम में शामिल होना था। इस बारे में अस्पताल ने मीडिया बुलेटिन जारी कर कहा कि जब गवर्नर को लाया गया तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। जिसके बाद तुरंत उनका इलाज किया गया। उनकी सभी रिपोर्ट भी नॉर्मल आई हैं। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। गवर्नर कटारिया 16 अगस्त से उदयपुर गए हुए हैं। जहां वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। शुक्रवार सुबह भी उन्हें पार्क का शुभारंभ और लॉयन सफारी के मुख्य गेट के शिलान्यास के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।
गौरतलब है कि पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक बीएल पुरोहित ने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था। उनका पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ टकराव चल रहा था। राष्ट्रपति के इस्तीफा मंजूर करने के बाद गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया था।
————-

Leave a Comment