पंजाब के राज्यपाल ने पीपीएससी के दो आधिकारिक सदस्यों को शपथ दिलाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़, 12 सितम्बर:

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के नवनियुक्त दो सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

संजय गर्ग और सरबजीत सिंह धालीवाल को आधिकारिक सदस्य के रूप में पद और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। मोगा निवासी संजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे, जबकि मोहाली निवासी सरबजीत सिंह धालीवाल सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे।

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

इस समारोह में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, पीपीएससी के चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत) विनायक सैनी, नवनियुक्त सदस्यों के पारिवारिक सदस्य और शुभचिंतक उपस्थित थे।