पंजाब सरकार ने की 14 बोर्डों में नई नियुक्तियां, विजय दानव दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त

8 लाख परिवारों के राशन कार्ड काटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 8 अगस्त। पंजाब सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए विभिन्न बोर्डों और निगमों में नई नियुक्तियां की हैं। जिसमें दलित विकास बोर्ड का चेयरमैन विजय दानव को और स्वर्ण सलारिया को राजपूत कल्याण बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नियुक्त व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। सरकार की तरफ से कुल 70 नियुक्तियां की गई हैं। जिसमें राजपूत कल्याण बोर्ड के चेयरपर्सन स्वर्ण सलारिया, सैनी वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन राम कुमार, पंजाब स्टेट मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरपर्सन बारी सलमानी और कनौजिया वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन राजू कनौजिया बनाए गए हैं। जबकि डेनियल मसीह को मसीह वेलफेयर बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन बरखराम, प्रजापति समाज वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन बाल कृष्ण फौजी, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन अश्वनी अग्रवाल, गुज्जर वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन रिटायर्ड ब्रिगेडियर राज कुमार और स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड के चेयरपर्सन केशव वर्मा बनाए गए हैं।