पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने अस्पताल पहुंचकर सीएम भगवंत मान की खैरियत मालूम की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना के डीसी द्वारा बीमार होने के बावजूद बाढ़ से निपटने को चलाई मुहिम में सहयोग को सराहनीय बताया

चंडीगढ़, लुधियाना, 6 सितंबर। पंजाब के उद्योग मंत्री व लुधियाना वैस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा भी सूबे में बाढ़ की आपदा को लेकर चिंतित हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए बीमार होकर फोर्टिस अस्पताल मोहाली में दाखिल सीएम भगवंत सिंह मान का उन्होंने हाल जाना।

साथ ही कहा कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से वह अस्पताल से ही मीटिंग करेंगे। दूसरी तरफ, अपने गृह-जनपद लुधियाना में सतलुज दरिया के धुस्सी बांध पर बाढ़ की आशंका के मद्देनजर अरोड़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी अपडेट लिया। उन्होंने खासतौर पर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन द्वारा तेज बुखार के दौरान भी बांध पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने पर सराहना की। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों व आम लोगों से भी संकट के इस समय में नैतिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार संकट के इस दौर में सूबे की जनता के साथ डटकर खड़ी है।

———

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री