Listen to this article
चंडीगढ़, 13 जुलाई। पंजाब भाजपा के नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रविवार को औपचारिक रूप से पदभार संभाला। फौरन ही राजनीतिक तौर पर वह ‘एक्शन-मोड’ पर दिखे।
उन्होंने वर्करों को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ सियासी-हमला बोल दिया। शर्मा ने कहा, पंजाब इस समय निकम्मे मुख्यमंत्री से परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कहा कि अगर यह ‘तू- तड़ाक’ की भाषा समझता है, तो ‘जी-जी’ करने की जरूरत नहीं है। उसके ‘तू’ को दो गुणा कर वापस भेजना है। सीएम मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर शर्मनाक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मान साहिब सड़क वाली भाषा बोलोगे तो आपकी भाषा में ही जवाब मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी आपसे डरती नहीं है।
————