Listen to this article
चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2025:
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष स. कुलतार सिंह संधवान ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वह सभी पंजाबियों के प्रिय गायक थे। अपने मधुर गीतों के माध्यम से वह हमेशा हमारे और अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगे। हम उनकी कला के लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
स्पीकर संधवान ने कहा कि उनके निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुःख हुआ है और वे ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।