पंजाब : आप नेता और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान हंसपाल नहीं रहे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पूर्व सांसद एचएस हंसपाल दो साल पहले शामिल हो गए थे आप में

चंडीगढ़ 21 दिसंबर।नामधारी समुदाय के नामी नेता हरविंदर सिंह हंसपाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दो बार सांसद रह चुके हंसपाल पंजाब कांग्रेस के प्रधान भी रहे थे। इसके बाद साल 2022 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में जांच के लिए गए थे। वहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 24 दिसंबर को दिल्ली के राजौरी गार्डन में किया जाएगा। हंसपाल के निधन से नामधारी संप्रदाय में शोक की लहर है। यहां गौरतलब है कि हंसपाल दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे थे। उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान भी रहे। इसके अलावा हंसपाल ने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व भी किया था। वहीं राज्यसभा की समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई थी।

——–

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100% सड़क संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल: हरजोत सिंह बैंस सिंहपुर-पलासी के ग्रामीण राहत शिविरों से अपने घरों को लौटे – कैबिनेट मंत्री बेला धियानी में क्षतिग्रस्त लकड़ी के पुल को मजबूत मोटर योग्य पुल में परिवर्तित किया जाएगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष गिरदावरी का कार्य जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता : नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री ने पंजाब व हिमाचल का दौरा कर जारी की 3100 करोड़ रुपए की मदद