नोबल फाउंडेशन के स्कूलों में होनहार विद्यार्थी समारोह में सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मेहनत ही सफलता की कुंजी, उद्यमी-समाजसेवी राकेश कपूर ने दिया विद्यार्थियों को संदेश

लुधियाना 6 मार्च। नोबल फाउंडेशन संस्था मां शारदा विद्यापीठ के नाम से 30 स्कूल चलाकर हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा देने की मुहिम चला रही है। महानगर में संस्था की दो ब्रांच मुंडियां कलां और करनैल कॉलोनी का कुल 433 विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पैरामाउंट इंपैक्स के संचालक राकेश कपूर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथिकृष्ण कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव शिवसेना ने किया। इस मौके पर उद्यमी व समाजसेवी कपूर ने कहा कि मेहनत सफलता की कुंजी है। मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। विशिष्ट अतिथियों में जोरावर सिंह अध्यक्ष शुगर मिल, श्रीमती पायल जैन, श्रीमती मनीषा जैन, श्रीमती उषा प्रजापति, तेजेंद्र मिट्ठू, संदीप नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, श्रीमती संगीता देवी, धर्मेंद्र, श्रीमती रूबी, कृतिक शर्मा,  लविश शर्मा, श्रीमती नेहा चौरसिया और हीरालाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस दौरान विद्यार्थियों में गोल्ड मैडलिस्ट गोपाल कुमार, गुरप्रीत, उषा कुमारी, सुमित्रा, सिमरन, आयुष कुमार, काजल, अरबाज, शिवानी,आयुषी, आरुषि कुशवाहा, मोहित, आलिया, राधिका, जोयल और शुभम शामिल रहे। जबकि आलोक कुमार, रिशु कुमार, गुरप्रीत,लक्ष्मी कुमारी, सागर, मुस्कान, प्रीति, सूरज कुमार, प्रिया रानी, अंजलि, अरुण, जैम्स और संगीता ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। ब्रांज मैडल रीमा कुमारी, खुशी कुमारी, पिंकी, वैष्णवी, अनु कुमारी, आंचल, रोहित कुमार, चंदन कुमार, रितिक राज, कृतिका कुमारी, अमृतवीर कौर रेनू और रानी ने पहना। पूरे वर्ष सबसे ज्यादा उपस्थिति का अवार्ड रीमा कुमारी ने पहना। पिग्गी बैंक प्रोजेक्ट के अंतर्गत सूरज और अरुण ने अवार्ड पर अपना कब्जा किया। बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड शुभम कुमार को दिया गया। बेस्ट फादर अनम कुमार, बेस्ट मदर रिंकी देवी और बेस्ट ग्रैंड मदर रंजू देवी को चुना गया। पंक्चुअलिटी और क्लीनलीनेस प्रोजेक्ट के लिए भी अभिभावकों को गिफ्ट बांटे गए।

वर्तमानकालीन में पढ़कर गए विद्यार्थियों में कीर्ति, शोभा, कोमल, मोहित, अर्जुन, सुरजीत, नंद और अजय ने स्कूल के समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में इंचार्ज पुष्पलता पंचोली, शांति देवी, शशि कुमारी,रजनी शर्मा, जुगनू सिंहा, पुष्पा रावत, लवली झा, सुखप्रीत कौर, दीपू कुमारी, प्रिया वर्मा और सीमा कुमारी ने योगदान दिया। मंच संचालन संस्था की कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा ने किया। संस्था के फाउंडर राजेंद्र शर्मा ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने को कड़ी मेहनत का संदेश दिया।

————

Leave a Comment