पटियाला में प्रियंका गांधी ने खेला इमोश्नल-कार्ड बोलीं, आप मेरे ससुरालवाले, मैं तो हूं पंजाबी बहू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कांग्रेस महासचिव ने मोदी पर किया हमला, किसानों के कातिल को ही भाजपा ने बनाया अपना उम्मीदवार

पटियाला 26 मई। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पंजाब और चंडीगढ़ में मतदान होना है। लिहाजा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तूफानी दौरा करते हुए यहां चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने शाही शहर पटियाला पहुंचते ही इमोश्नल-कार्ड खेला। वह बोलीं कि मैं ठेठ पंजाबी बहू हैं, पंजाब मेरी ससुराल है।

फिर कृषि-प्रधान राज्य पंजाब के किसानों के जज्बात पर मरहम लगाते हुए उनका दर्द सांझा करते कांग्रेस की स्टार-कंपेनर प्रियंका भावुक होकर बोलीं कि बीजेपी सरकार ने किसानों की सुनवाई तक नहीं की। सच्चाई ये है कि भाजपा नेताओं को पंजाब समझ ही नहीं आता है। उनकी सभी नीतियों सिर्फ खरबपतियों के लिए हैं। एक भी स्कीम मिडिल क्लास के लिए नहीं है। ये लोग महंगाई और बेरोजगारी पर बातें नहीं करते है।

प्रियंका ने किसान आंदोलन की यादें ताजा करते कहा कि उत्तर प्रदेश में छह किसानों को भाजपा नेता के बेटे ने अपनी जीप से कुचल दिया तो बीजेपी ने कहा कि किसान उपद्रवी थे। मैं मृतकों के परिवार से मिलने गई तो मुझे गिरफ्तार कर लिया। उस मंत्री के बेटे ने छह किसानों का कत्ल किया था। तब भी उस नेता को भाजपा ने टिकट दिया।

पीएम पर तंज कसते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मोदी जी दशकों से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बात करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने खरब-पति मित्रों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। अपने खबर-पति मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए। जब किसानों का कर्ज माफ करने की बारी आई तो कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो जाएगी।

मोदी जी की सारी नीतियां सत्ता पाने के लिए हैं। जो इनकी खिलाफत करता है। ये अपनी तुलना बड़े-बड़े गुरुओं से करने लगे हैं। आज ये कानून बदलेंगे, कल संविधान और परसों आरक्षण बदल देंगे।

———-

 

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी