मंदिर में माथा टेकने आई महिला से पुजारी ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना 17 सितंबर। खन्ना के रत्नहेड़ी रोड इलाके में घर के साथ बनाए मंदिर में माथा टेकने गई महिला के साथ 50 साल के पुजारी ने ही छेड़छाड़ कर डाली। महिला अपनी इज्जत बचाकर भागी और मोहल्ले में शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने एकत्रित होकर विरोध किया और पुलिस के पास शिकायत की गई। थाना सिटी पुलिस ने पुजारी प्रभु राय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला निवासियों के अनुसार प्रभु राय इस मोहल्ले में करीब 20-25 सालों से रहता है। उसने अपने घर के साथ मंदिर बनाया हुआ है। मंदिर में मोहल्ले के लोग माथा टेकने आते हैं। बाहर से भी लोग आते रहते हैं। मोहल्ले की एक महिला सुबह माथा टेकने गई तो पुजारी प्रभु राय पौचा लगा रहा था। वह तुरंत उसके पास आया और छेड़खानी करने लगा। महिला अपनी इज्जत बचाकर गली में भागी और शोर मचा दिया।

दो बच्चों का पिता है आरोपी
इलाके के लोगों ने बताया कि आरोपी पुजारी की उम्र 50 साल के करीब बताई जा रही है। उसकी 22 सालों की बेटी और 20 साल का बेटा भी है। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए तो शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी सिटी थाना में पहुंच गए। इस घटना की कड़ी निंदा की गई। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी पुजारी प्रभु राय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

23,015 लोगों को निकाला गया, 123 राहत शिविरों में 5,416 लोगों को शरण दी गई: हरदीप सिंह मुंडियन *बाढ़ प्रभाव अपडेट: तीन और लोगों की जान गई, प्रभावित जनसंख्या बढ़कर 3.87 लाख से अधिक हुई *फसल का नुकसान 1.84 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा*

नदियों के लिए बाढ़ के मैदानों को छोड़ना ज़रूरी है – संत सीचेवाल *प्रकृति के करीब रहने से ही मिलेगी बाढ़ से राहत *पंजाब को 900 किलोमीटर मिट्टी के तटबंधों को मजबूत करने की जरूरत है* प्रत्येक ट्यूबवेल पर पांच पेड़ लगाने से 70 लाख नए पौधे जुड़ेंगे*