अंबाला आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 अक्टूबर को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पहले टल गया था कार्यक्रम, एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरु

हरियाणा, 15 अक्टूबर। यहां अंबाला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा अब 29 अक्टूबर को होगा। पहले यह दौरा 18 अक्टूबर को प्रस्तावित था, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति का यह दौरा भारतीय वायुसेना के एक कार्यक्रम के तहत निर्धारित किया गया है। जो अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनका कार्यक्रम स्थगित होने के बाद प्रशासन और वायुसेना के अधिकारियों को कुछ राहत मिली थी। अब नई तारीख घोषित होते ही तैयारियों का दौर दोबारा तेज हो गया है। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान तैयार हो रहा है।

इस दौरान वायुसेना एक विशेष समारोह का आयोजन करेगी। जिसमें कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में वायुसेना अधिकारियों से बातचीत करेंगी और देश की सुरक्षा एवं रक्षा तैयारियों को लेकर जानकारी लेंगी। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति के दौरे की तारीख तय होते ही सभी विभागों को अलर्ट मोड पर हैं।

——–

Leave a Comment