राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मैडल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार में पहली बार डिजिटल डिग्री दी गईं

हिसार 10 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यहां गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छठा दीक्षांत समारोह में पहुंचीं। राष्ट्रपति ने 564 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए। जिनमें यूटीडी व सम्बद्ध इंजीनियरिंग के अलावा मैनेजमेंट महाविद्यालयों के 326 विद्यार्थियों, सम्बद्ध डिग्री, लॉ व एजुकेशन महाविद्यालयों के 149 और दूरस्थ शिक्षा कोर्सेज के 89 विद्यार्थी शामिल रहे।

समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने की। प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा भी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 2080 डिग्रियां दी गई। इनमें से 561 पीएचडी व यूटीडी के मई 2024 पास आउट विद्यार्थियों की 1529 डिग्रियां हैं। इसके साथ ही 564 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किए जाएंगे, जिनमें यूटीडी व सम्बद्ध इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट महाविद्यालयों के 326 विद्यार्थियों, सम्बद्ध डिग्री, लॉ व एजुकेशन महाविद्यालयों के 149 और दूरस्थ शिक्षा कोर्सिज के 89 विद्यार्थियों को मैडल प्रदान किए। समारोह को लेकर 1700 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया।

दीक्षांत समारोह में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार को मानद उपाधि प्रदान की। यह उपाधि उन्हें भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना, भारतीय मुस्लिम समाज में शिक्षा को प्रोत्साहन, गोसेवा एवं हिमालय की पवित्रता को बनाए रखने संबंधी उनके विशिष्ट योगदान को देखते हुए मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में डॉक्टर ऑफ सोशल साइंसेज की मानद उपाधि प्रदान की गई। समारोह को संबोधित करते कुलपति प्रो. प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को पेपर डिग्री के साथ ही डिजिटल डिग्रियां भी दी जाएंगी। डिजिटल डिग्री प्रत्येक विद्यार्थी की मेल पर भेज दी जाएगी। ऐसा करने वाला गुजवि प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। डिजिटल डिग्री का यह फायदा होगा कि कहीं भी विद्यार्थी की डिग्री को वेरिफाई किया जा सकेगा।

————

Leave a Comment