गर्भवती महिला ने संदिग्ध हालात में की खुदकुशी, दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डेराबस्सी,, 18 सितम्बर –

नगर परिषद डेराबस्सी के तहत बरवाला रोड स्थित गुरबख्श कॉलोनी में बीती रात 22 वर्षीय गर्भवती महिला दीपिका (मूल निवासी झज्जर, हरियाणा) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका एक चार साल के बेटे की मां थी और छह–सात माह की गर्भवती भी थी।

पिता दविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति अमित, सास संतोष, ससुर प्रमोद और ननंद अनु के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार ससुराल वाले दीपिका पर दहेज के लिए लगातार दबाव बना रहे थे और हाल ही में कार की मांग कर रहे थे।

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई दौलत सिंह ने बताया कि मृतका के पति अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य तीन आरोपियों को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Comment