बाढ़ पर सियासत : पंजाब भाजपा के प्रधान जाखड़ बोले, सूबे की आप सरकार के मंत्री मुंडिया कौन, मैं नहीं जानता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया

मुंडियां बोले, अगर मुझे नहीं जानते तो पंजाब को क्या प्यार करेंगे, 3 लाख वोटरों ने चुनकर भेजा

चंडीगढ़,,,  11 सितंबर। पंजाब में फिलहाल बाढ़ के मुद्दे पर सूबे की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार में ‘टसल’ जारी है। दरअसल पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें कहा था कि 1600 करोड़ रुपए का राहत पैकेज पंजाब में आई तबाही के लिए बहुत कम है। जिस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें कहा था कि क्या उन्हें हिंदी समझ नहीं आती, 1600 करोड़ दे तो दिया।
इस पर मुंडियां ने प्रधानमंत्री द्वारा कहे शब्दों को पंजाब का अपमान कहा। जिसके बाद भाजपा प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने मीडिया से कहा कि वह मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां को नहीं जानते। उन्हें नहीं पता कि मुंडियां कौन है और उनके पास कौन से विभाग है। जाखड़ के इस स्टेटमेंट का मुंडियां ने वीरवार को जवाब दिया है। वो चंडीगढ़ में मीडिया से बात कर रहे थे। मुंडियां ने कहा कि मुझे हल्का साहनेवाल के करीब पौने 3 लाख वोटरों ने चुनकर विधानसभा में भेजा। आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 3 विशेष विभाग देकर मंत्री बनाया। अगर जाखड़ को पंजाब सरकार के मंत्रियों के विभागों का ही नहीं पता तो वह पंजाब और पंजाब के लोगों को क्या समझ पाएंगे। वह कभी पंजाब से प्यार नहीं कर सकते। आज आम आदमी पार्टी में हम आम घरों के लोग मंत्री बन गए है, इसी कारण ये नेता अब हम जानते तक नहीं है।

Leave a Comment