पंजाब में बाढ़ पर सियासत तेज : केंद्रीय शिवराज का कथित राजनीतिक बयान, भड़के आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अरोड़ा का पलटवार, सिर्फ फोटो खिंचाकर चले गए, बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान नहीं किया कृषि मंत्री शिवराज ने

चंडीगढ़, 6 सितंबर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के पंजाब में खनन के कारण भी आई बाढ़ वाले बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने पंजाब का दौरा किया, फोटो खिंचवाया और चले गए। बाढ़ में लोगों की मदद के लिए एक पैसे का ऐलान नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बाढ़ आई है, वहां भाजपा किसे दोष देगी। उन्होंने कहा कि इतने निम्न स्तर की राजनीति सही नहीं है। ऐसे समय में जब पंजाब की मदद की जरूरत थी तो प्रदेश को अकेला छोड़ दिया है। पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि प्रदेश में नुकसान को लेकर जल्द ही केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसमें अब तक हुए नुकसान से अवगत करवाया जाएगा, ताकि इसकी भरपाई की जा सके। यहां गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज ने बिना नाम लिए पंजाब की आप सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि अवैध खनन से बांध कमजोर हो गए हैं। इसी वजह से बाढ़ का पानी गांवों तक पहुंचा है। हालांकि पंजाब को राहत देने के लिए वह किसी तरह का ऐलान नहीं करके गए।

———–

विपक्ष ने बाढ़ संकट के दौरान भी राजनीतिक कार्ड खेला और सदन को गुमराह किया: बरिंदर कुमार गोयल रणजीत सागर बांध से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का प्रताप सिंह बाजवा का दावा पूरी तरह खारिज जल संसाधन विभाग ने केवल 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा कहा, पिछले 70 वर्षों में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा नालों की सफाई अभूतपूर्व हमारी सरकार ने नहरों से अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित किया: जल संसाधन मंत्री