हरियाणा में यूपी CM योगी के आने से पहले बुलडोजर रैली निकाली, पुलिस ने कब्जे में लिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 19 मई। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में वोटिंग की तारीख नजदीक आते ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चारों जगहों पर स्टार प्रचारक पहुंचने लगे हैं। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 1 जून को मतदान होगा। सभी जगहों का रिजल्ट 4 जून को आएगा। हरियाणा के सिरसा में 20 मई को यूपी के CM योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। योगी बुलडोजर बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं, इसलिए उनके आगमन से पूर्व रविवार को हलोपा-भाजपा ने शहर में बुलडोजर रैली निकाली। रैली को हलोपा सुप्रीमो विधायक गोपाल कांडा ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। 3 किमी लंबी बुलडोजर रैली देखकर शहरवासी हैरान रह गए। बाद में इसकी शिकायत विपक्षी पार्टियों ने पुलिस से की। कहा कि इस तरह की रैली आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की सभी बुलडोजर कब्जे में ले लिए।

रोहतक में दीपेंद्र का अरविंद शर्मा पर निशाना
हरियाणा से कांग्रेस के इकलौते राज्यसभा सांसद एवं रोहतक से उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा पर निशाना साधा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता ने अरविंद शर्मा को 5 साल दिए, लेकिन उनके पास धन्यवादी दौरे तक का समय नहीं मिला। काम की बात तो आगे आती है। उन्होंने कोई भी विकास का कार्य नहीं करवाया। यहां तक कि जो सांसद कोटा आता है, उसे भी प्रयोग नहीं कर पाए।

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी