watch-tv

दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने किया अदालत में पेश, ट्रांजिट रिमांड के बाद टीम आरोपियों को लेकर कोलकाता रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिकों द्वारा 25 करोड़ की ठगी मारने का मामला

लुधियाना 8 सितंबर। पंजाब में एजुकेशन सेक्टर के नामी खन्ना स्थित गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक दो सगे भाई गुरकीरत सिंह और हरकीरत सिंह को 25 करोड़ रुपए की ठगी मारने के आरोप में कोलकाता पुलिस की और से गिरफ्तार किया गया है। शनिवार रात दोनों को थाना डिवीजन नंबर पांच में रखा गया। जहां से रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लुधियाना जिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोलकाता पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिला। देर शाम कोलकाता पुलिस दोनों को अपने साथ कोलकाता लेकर रवाना हो गई। वहीं उनके पिता गुरचरन सिंह की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। वह भी इस ठगी के मामले में आरोपी है। हालाकि कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों के समर्थक भारी संख्या में वहां पर पहुंचे। इस दौरान समर्थक कोर्ट परिसर के बाहर ही मौजूद रहे। हालाकि इस दौरान गुरकीरत व हरकीरत से मीडिया की और से मामले संबंधी पूछा गया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं आरोपी पक्ष की तरफ से एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू कोर्ट में पेश हुए थे।

वेस्ट बंगाल पुलिस ने गलत दर्ज की एफआईआर
कोर्ट की तरफ से दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है। वेस्ट बंगाल की पुलिस की और से लुधियाना के कारोबारी भाइयों पर गलत एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि मामले की कोई भी एक्वायरी नहीं की गई है। लेकिन उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है। मामले संबंधी हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी, क्योंकि यह केस गलत तरीके से रजिस्टर्ड किया गया है।

25 करोड़ की ठगी मारने का मामला
जानकारी के अनुसार गुरकीरत सिंह व हरकीरत सिंह गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक है। कोलकाता में जे.आई.एस. एजुकेशन ग्रुप है। जिनके साथ गुलजार ग्रुप की और से तीन साल पहले डील की गई थी। उसी डील के तहत करीब 25 करोड़ रुपए लिए थे। तीन साल से आरोपी पैसे वापिस नहीं कर रहे थे। लेकिन फिर दोनों पक्षों का समझौता हुआ था। समझौते के तहत गुलजार ग्रुप के मालिकों द्वारा तीन मार्च 2024 तक सारी पेमेंट वापिस करनी थी। जबकि पेमेंट पर ब्याज भी दिया जाना था। लेकिन उनकी और से पेमेंट नहीं दी गई। जिसके बाद गुरचरन सिंह, हरकीरत व गुरकीरत सिंह पर कोलकाता पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

शनिवार शाम को हुई थी गिरफ्तारी
कोलकाता के सोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को कोलकाता पुलिस लुधियाना पहुंची। पुलिस की और से फिरोजपुर रोड स्थित नेक्सा शोरुम पर रेड की गई। जहां से हरकीरत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गुरकीरत सिंह थाने उनका बचाव करने के लिए पहुंचे। जहां पर गुरकीरत सिंह भी मामले में आरोपी होने के चलते पुलिस ने उसे भी वहीं गिरफ्तार कर लिया। जबकि गुरचरन सिंह फरार है।

Leave a Comment