कुरुक्षेत्र में पुलिस कॉन्स्टेबल ने कर ली खुदकुशी, वजह नहीं पता चली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कांस्टेबल की करनाल में चल रही थी ट्रेनिंग, एक दिन की छुट्टी पर आया, लाश फंदे पर लटकी मिली

कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल। यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने रहस्यमयी हालात में सुसाइड कर लिया। उन्होंने शनिवार को घर में फंदा लगा लिया। उस दौरान वह घर में अकेले थे। तब परिजन त्मंदिर गए थे।

जानकारी के मुताबिक सूचना पाकर परिजन तुरंत घर लौटे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शाहाबाद के पाडलू गांव के हरीश (25 साल) का कुछ समय पहले ही हरियाणा पुलिस में चयन हुआ था। अभी उनकी ट्रेनिंग चल रही थी, थोड़े दिन बाद उनको पोस्टिंग मिलनी थी। परिजन तड़के त्रिलोकपुर माता के दर्शन को गए। उनके जाने के बाद उसने फंदा लगा लिया। हरीश के चाचा और ताऊ उससे मिलने आए तो उसका शव फंदे पर लटका मिला।

नौजवान हरीश द्वारा आत्महत्या की वजह फिलहाल तक पहेली बनी हुई है। परिजन भी कोई ठोस कारण नहीं बता पाए। लिहाजा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी है।

————–

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री का ऐलान: किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदना करें सुनिश्चित खरीफ सीजन से पहले सरकार की ऐतिहासिक पहल – मंडियों में 24 घंटे तैनात होंगे निरीक्षक एसएमएस के माध्यम से मिलेंगी किसानों को गेट पास और अन्य जानकारी