गोल्डी गैंगस्टर के दो साथी गिरफतार कर पुलिस ने किया मामला दर्ज,डाक्टर से मांगी फिरौती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/1जुलाई: डाक्टर से 20 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफतार किया गया है। जानकारी के अनुसार, गोल्डी बराड़ के खिलाफ ये मामला थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया है। जिसे डॉ. कुलविंदर सिंह ने दर्ज करवाया है। डॉ. कुलविंदर सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उसे गोल्डी बराड़ की तरफ से फोन आया और उससे 20 लाख रुपए की मांग की गई है। आरोपी ने पैसे देने का दबाव बनाया है, अन्यथा वे उसे मरवा देगा। जिसके बाद अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्चहृस् के तहत 308(4) और 351(2) का मामला दर्ज किया है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गोल्डी बराड़ के नाम पर पूर्व सरकारी डॉक्टर को फिरौती के लिए कॉल की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफतार किया है, जो थाना डी- डिवीजन के अंतर्गत आते प्रताप नगर के रहने वाले हैं। दोनों के फोन रिकवर कर लिए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
—————

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी. के. आई. द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को किया नाकाम ; तरन तारन से आई.ई.डी. बरामद कंट्रोल्ड डैटोनेशन के लिए सावधानी से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया आई.ई.डी.: डीजीपी गौरव यादव

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी. के. आई. द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को किया नाकाम ; तरन तारन से आई.ई.डी. बरामद कंट्रोल्ड डैटोनेशन के लिए सावधानी से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया आई.ई.डी.: डीजीपी गौरव यादव