गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व पर 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले समागम में भी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
हरियाणा, 4 अक्टूबर। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस भाजपा शासित हरियाणा राज्य पर भी बना है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद मोदी खुद 17 अक्टूबर को सोनीपत पहुंचेंगे। यहां सैनी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर विशेष कार्यक्रम होगा।
जानकारी के मुताबिक सूबे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पीएम के दौरे की पुष्टि की है। उनके दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली के हरियाणा निवास में कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। इसके बाद यहीं विधायक दल की मीटिंग होगी। इसमें यह तय किया जाएगा कि मोदी से किन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास कराया जाए। इससे पहले सीएम सैनी जापान दौरे पर जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी हरियाणा सरकार की 2100 रुपए महीने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दें सकते हैं। वह अगस्त 2014 से लेकर अब तक 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा पीएम मोदी के ं24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में भव्य कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है। उस दिन श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी पर्व है। हरियाणा में सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का मुख्यालय कुरुक्षेत्र में ही है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के कार्यक्रम भी हैं। इसी मौके पर भी पीएम को बुलाने की तैयारी है। वह कुरुक्षेत्र में रैली के बाद अंबाला में स्मारक और एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से यह कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं है।
———–