ब्रिटेन के गुरुद्वारों में खालिस्तान शब्द रखने की अनुमति, चैरिटी आयोग ने कहा-ये कोई राजनीतिक प्रचार नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 8 अगस्त। ब्रिटेन के चैरिटी आयोग ने स्पष्ट किया है कि गुरुद्वारों में खालिस्तान शब्द वाले बोर्ड या बोर्ड रखना देश के चैरिटी नियमों के खिलाफ नहीं है। यह फैसला स्लौ स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे के मामले की विस्तृत जांच के बाद आया है। जहां लगभग 5 दशक से दो खालिस्तान बोर्ड लगे हुए हैं। यह मामला 2019 में तब उठा था जब एक भारतीय पत्रकार ने गुरुद्वारे के अंदर लगे बड़े खालिस्तान बोर्ड की शिकायत आयोग से की थी। चैरिटी आयोग (ब्रिटेन में धार्मिक स्थलों की निगरानी करता है) ने इस पर जांच शुरू की थी। आयोग के अनुसार किसी राजनीतिक दल या राज्य का प्रचार करना उनके दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। दिसंबर 2024 में आयोग ने ट्रस्टियों को 10 मार्च 2025 तक बोर्ड हटाने का अल्टीमेटम दिया था, जो लागू नहीं किया गया। इसके बाद सिख फेडरेशन यूके और तीन सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, प्रीत कौर गिल और जस अठवाल ने मामले को सुलझाने के लिए आयोग से मुलाकात की।

Leave a Comment

मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 24 क्षेत्रवार समितियों का गठन किया 2022 से पहले का दौर जबरन वसूली का था, जिससे उद्योगों को पंजाब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा: केजरीवाल कहा कि पंजाब को सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक गंतव्य बनाने के लिए समिति के 99% निर्णयों को लागू किया जाएगा पंजाब देश के लिए आदर्श बना रहेगा: मुख्यमंत्री पंजाब तेजी से औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की: सिबिन सी उप जिला शिक्षा अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि