watch-tv

AAP उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी का लोगों ने काली झंडे दिखा किया विरोध, वर्कर ने पीटा युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फतेहगढ़ साहिब 24 अप्रैल। फतेहगढ़ साहिब के विधान सभा क्षेत्र अमलोह के अधीन गांव धर्मगढ़ में आम आदमी पार्टी का विरोध करने वाले की घेरकर पिटाई की गई। शख्स ने आरोप लगाया कि एक हमलावर ने पिस्तौल तानने के बाद धमकियां देते हुए गोली मारने का प्रयास भी किया। लेकिन गोली नहीं चली। लेकिन हमले में वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया। दरअसल, दो दिन पहले अमलोह के गांव धर्मगढ़ में आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी की तरफ से चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। उनके साथ विधायक गैरी वडिंग भी थे। जब विधायक संबोधन करने लगे तो इसी दौरान अमरीक सिंह व उसके साथी काली झंडियां लेकर रोष जताने लगे। आम आदमी पार्टी का विरोध किया गया। हालांकि, सभा के दौरान आप उम्मीदवार जीपी ने बोला था कि वे प्रदर्शनकारियों से बात करके जाएंगे। लेकिन कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसे लेकर पुलिस प्रदर्शनकारियों को वहां से ले गई थी।

आप पर हमला कराने का आरोप

अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि यह हमला आम आदमी पार्टी की तरफ से कराया गया है। आई-20 कार में गांव के रास्ते में उसे घेरकर पीटा गया। कार में तीन युवक सवार थे। एक ने पिस्तौल निकालते हुए उसे धमकियां दीं और पिस्तौल से उस पर गोली चलानी चाही। लेकिन फायर खाली निकला। इसके बाद उसने भागकर जान बचाई। थाना अमलोह के एसएचओ अमृतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी। जिसके बाद अमरीक सिंह के बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ते में घेरकर मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। पिस्तौल वाले आरोप की जांच की जा रही है। वहीं हमले का कारण भी जाना जा रहा है।

Leave a Comment