watch-tv

एक दिन के SSP की सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी, चोर को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फाजिल्का 18 मई। फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में बाइक चोरी करते हुए एक युवक को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त बाइक थैलेसीमिया पीड़ित गौरव कंबोज की है। जो एक दिन के एसएसपी भी बनाया जा चुके है l गौरव कंबोज के पिता अशोक कंबोज ने बताया कि आज थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को सरकारी अस्पताल बुलाया गया था l जिस करके वह अपने लड़के गौरव के साथ अस्पताल आए थे l जब वह वापस जाने लगे तो उन्होंने देखा कि एक युवक चाबी लगाकर उनकी बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा हैl

चोरी कर भागने लगा तो लोगों ने पकड़ा
जैसे ही चोर बाइक को लेकर भागने लगा तो लोगों की मदद से उन्होंने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लियाl जिसके बाद लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में पुलिस चौकी की मांग की है।

Leave a Comment