चंडीगढ़ पुलिस विभाग के कई रिटायर पुलिस अधिकारियों के कई सालों से रुके हुए हैं पैंशन व इंक्रीमेंट

एडवोकेट विवेक हंस गर्चा
एडवोकेट विवेक हंस गर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रिपोर्टर:लखविंदर जोगी

चंडीगढ़ 15 जुलाई : न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने चंडीगढ़ पुलिस के अकाउंट विभाग अधिकारीयों पर सवाल उठाये हैं, उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के जो अधिकारी दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहे, जिन्होंने अपनी जवानी के दिन शहर वासियों की सेवा में नन्योछावर कर दिये। आज उनके रिटायर होने के बाद उनकी खबर लेने वाला भी कोई नहीं है !

चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारीयों की एडवोकेट विवेक हंस गरचा के पास लगातार आ रही शिकायतों से पता चला कि पिछले कई सालों से कई पुलिस अधिकारीयों के पेंशन इन्क्रीमेंट भी होल्ड पर हैं ! पुलिस विभाग द्वारा जवानों के हकों का हनन हो रहा है! ये किसकी मेहरबानी या किसके कहने पर हो रहा है भगवान जाने ?

क्योंकि रिटायर हो चुके बजुर्ग पुलिस अधिकारीयों को सरकारी अस्पतालों में भी ईलाज करवाने में काफ़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।

क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस विभाग द्वारा चिकित्सा भत्ता समय पर नहीं दिया जा रहा। जिस कारण बुढ़ापे में भी विभाग को अपनी सेवाएं दे चुके पुलिस अधिकारीयों के ईलाज में देरी होती है।

एडवोकेट विवेक हंस गर्चा ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस विभाग द्वारा नवंबर 2023 से आज तक कई अधिकारीयों का चिकित्सा भता भी जारी नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता : नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री ने पंजाब व हिमाचल का दौरा कर जारी की 3100 करोड़ रुपए की मदद