पंचकूला : नए सीपी राकेश कुमार आर्य ने लिया चार्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आर्य सम्मानित हो चुके हैं राष्ट्रपति पुलिस पदक से

चंडीगढ़/यूटर्न/2 नवंबर। साल 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार आर्य ने शनिवार को पंचकूला के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में चार्ज लिया। उनको उनके बेहतरीन पुलिस कार्यों और विशेष अभियानों के लिए हाल ही में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

गौरतलब है कि आईपीएस आर्य ने अपने कार्यकाल में नशे पर नियंत्रण के लिए अनेक प्रयास किए। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर ना केवल नशे की चपेट में आए युवाओं को सही राह पर लाने का प्रयास किया, बल्कि लोगों को इस मुहिम से भी जोड़ा। मई, 2021 से आईजी हिसार मंडल के पद पर रहते हुए उन्होंने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, और जींद जिलों में कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान की। आर्य ने अपने अब तक के पुलिस करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं, जिनमें 6 जिलों में वह बड़े पदों पर रहे। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम से हायर स्टडी फैलोशिप प्राप्त की और अमेरिका में पब्लिक पॉलिसी व प्रशासन विषय में एक वर्ष तक विशेषज्ञता हासिल की।

————-