पंचकूला : हरियाणा के मंत्री राणा करीब 25 मिनट लिफ्ट में फंसे रहे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

विधायक समेत चार लोग भी साथ थे, खींचकर निकाला बाहर

पंचकूला 19 नवंबर। यहां पंचकूला में स्थित भाजपा के दफ्तर पंचकमल में विधायक दल की मीटिंग के दौरान अफरातफरी मच गई। दरअसल मीटिंग के लिए लिए जा रहे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा लिफ्ट में फंस गए। उनके साथ नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहति चार लोग भी मौजूद थे।

यह सूचना मिलते ही वहां मौजूद पुलिस-प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया। तत्काल लिफ्ट के अंदर पानी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक मंत्री समेत बाकी लोग करीब 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद सभी को लिफ्ट और गेट में बने गैप में से खींचकर बाहर निकाला गया। इसके साथ ही लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया गया। उसके बाहर फोरन नोटिस भी लगा दिया गया।

बताते हैं कि मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण फौरान टेक्निकल टीम को भी सूचित किया गया। ताकि लिफ्ट को जल्द दुरुस्त कराया जा सके। लिफ्ट खराब होने का कारण उसका ओवरलोड बताया गया। उधर, भाजपा ऑफिस में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद विधायक दल की मीटिंग हो रही थी। इस बैठक में विधायकों के साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद थे।

——–

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान