watch-tv

पंजाब में 15 अक्टूबर को होंगे पंचायती चुनाव, बैलट बॉक्स से होंगे इलेक्शन, सरपंच खर्च कर सकेगें 40 हजार रुपए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 25 सितंबर। पंजाब में लंबे समय से रुके हुए पंचायती चुनाव का इलेक्शन कमीशन की और से घोषणा कर दी है। कमीशन की और से बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव 15 अक्टूबर को करवाए जाएंगे। जबकि उसी दिन वोटिंग के बाद शाम तक रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य के इलेक्शन कमीशन के कमिश्नर राज कमल चौधरी ने बताया कि 27 से 4 अक्टूबर तक पंच व सरपंच पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की समय सीमा फरवरी 2024 में खत्म हो गई थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते चुनावों में देरी हुई। पंचायत चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पंजाब सरकार ने 20 अक्टूबर रखी थी मांग
इलेक्शन कमीशन अनुसार पंजाब सरकार ने ये चुनाव 20 अक्टूबर से पहले करवाने की बात कही थी। अगले महीने काफी छुटि्टयां आ रही हैं। जिन्हें ध्यान में रखते हुए तारीख की घोषणा की गई है। अक्टूबर 1 और 2 को छुट्‌टी है। उसके बाद 12 को दशहरा है। 1 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती है और 20 को करवा चौथ है। इसके अलावा परीक्षाओं और धान कटाई का भी ध्यान रखा गया है। कमीशन ने कहा कि एक ग्राम पंचायत में 5 से 13 तक पंच होते हैं। एक सरपंच होता है। वार्ड से अलग-अलग कैंडिडेट खड़े होंगे। 4 सितंबर तक वोटर लिस्ट अपडेट है। इस समय 13937 ग्राम पंचायतें हैं। 19110 पोलिंग बूथ और 1,33,97,932 वोटर हैं।

पंच व सरपंच के लिए 100 रुपए फीस
उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव बैलट बॉक्स से होंगे। पंच व सरपंच को लेकर 100 रुपए नॉमिनेशन फीस देनी होगी। एससी बीसी को 50 प्रतिशत की छूट है। सरपंच की खर्च लिमिट 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए और पंच की 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार की गई है। इसका ध्यान रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है

Leave a Comment