पंजाब 26 फरवरी। पठानकोट में पाकिस्तान से सटे एरिया में एक घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने ये कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, पठानकोट एरिया से घुसपैठ कर वह बॉर्डर क्रॉस करने की तैयारी में था। आरोपी भारतीय सीमा में घुस चुका था। बीएसएफ के जवानों ने उसे देखा और रुकने की चेतावनी दी। जवानों की चेतावनी के बाद भी घुसपैठिया भारतीय सीमा की तरफ कदम बढ़ाता चला गया। इस पर बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी।
ताशपत्तन बॉर्डर से हुई घुसपैठ, आरोपी वहीं ढेर किया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अनुसार, आरोपी 26 फरवरी को सुबह ताशपत्तन बॉर्डर पोस्ट के पास से पाक घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुस रहा था। बॉर्डर पर गश्त कर रहे जवानों को उसकी गतिविधि संदिग्ध दिखी तो वे सतर्क हो गए। पहले उसे कई बार रुक जाने के लिए कहा। जब आरोपी नहीं रुका तो जवानों ने गोलियां चलाकर उसे वहीं पर ढेर कर दिया। BSF के अनुसार, अभी घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। बीएसएफ की टीमें पहचान की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के रेंजर्स के साथ जानकारी साझा की है। भारत की तरफ से घुसपैठ को लेकर विरोध भी जताया गया है।