गवर्नर ने पुलिस-आर्मी को किया अलर्ट, अटारी बॉर्डर बंद का फैसला उचित बताया
चंडीगढ़, 25 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद माहौल संवेदनशील बना है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इसे बेहद दुखद और कायरतापूर्ण हमला है।
उन्होंने कहा कि देश, प्रधानमंत्री मोदी से उसी भाषा में बात करने की उम्मीद कर रहा है, जो पाकिस्तान समझता है। हालांकि, मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने घोषणा की है, उससे यही लगता है कि वे उसी दिशा में जा रहे हैं। अब हमें इंतजार करना होगा कि उन्हें कब उसी तरह का जवाब मिलता है, जैसा उन्होंने कृत्य किया।
कटारिया ने कहा कि वाघा बॉर्डर को भी बंद कर दिया, सरकार ने जो उचित समझा, उनके लिए जैसे चाहिए वैसा किया है। साथ ही कहा कि उन्होंने पंजाब डीजीपी व चंडीगढ़ पुलिस से बैठक की है। पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है। आर्मी के साथ मिलकर सचेत रहने को कहा है। याद रहे कि दो दिन पहले सीएम भगवंत मान ने हाई सिक्योरिटी लेवल मीटिंग की थी। इसमें पुलिस को अलर्ट रहने की हिदायत दी थी।
—————-