पद्मश्री डॉ. सुरजीत पातर युवा साहित्यकार अवॉर्ड, पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक मांगे आवेदन, एक लाख नकद मिलेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ 12 मार्च। पंजाब सरकार ने पद्मश्री कवि व साहित्यकार डॉ. सुरजीत पातर के नाम पर एक नया साहित्यिक पुरस्कार शुरू किया है। इसे डॉ. सुरजीत पातर युवा साहित्यकार अवार्ड नाम दिया गया है। यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा लेखकों को प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत एक लाख रुपए नकद और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने डॉ. सुरजीत पातर के निधन के बाद उनके नाम से एक नया साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की थी। सीएम मान डॉ. सुरजीत पातर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे और उनकी अर्थी को कंधा भी दिया था।

आवेदन प्रक्रिया और शर्तें

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। जिसमें योग्यता के रुप में दुनिया के किसी भी कोने में रहने या पढ़ने वाला कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। जबकि आयु सीमा 25 वर्ष है। शैक्षणिक पात्रता के रुप में किसी भी यूनिवर्सिटी, कॉलेज या स्कूल का छात्र होना आवश्यक होगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज में चार पुस्तकों के साथ आवेदन करना होगा। केवल उन्हीं पुस्तकों को शामिल किया जाएगा, जो साल 2024 में प्रकाशित हुई हों। स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी को पुस्तकों की मौलिकता का प्रमाण पत्र देना होगा। पंजाब भाषा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पुस्तक आपत्तिजनक न हो।

Leave a Comment