watch-tv

एक किलो अफीम, स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ एक काबू 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चरणजीत सिंह चन्न

जगराओ  24 मार्च :-वरिष्ठ पुलिस कप्तान नवनीत सिंह बैंस के निर्देशानुसार अराजक तत्वों पर काबू पाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अपने साथी पुलिस मुलाजिमों के साथ इलाके में गश्त व वाहनों की चेकिंग के लिए बस अड्डा सिधवा कलां पर मौजूद थे, उन्होंने बताया कि शाम करीब 7 बजे का समय होगा, तभी मुखबिर खास ने पुलिस टीम को जानकारी दी की अमन अहलावत पुत्र सत्य नारायण निवासी गांव डीघल, जिला झज्जर (हरियाणा) जो बाहरी राज्यों से सस्ते दाम पर अफीम लाता है और जगराओ क्षेत्र में ऊंचे दाम पर बेचता है। आज भी वह अपनी गाड़ी स्कार्पियो सफेद रंग में अफीम बेचने के लिए लुधियाना की ओर से जीटी की की तरफ से जगराऊ क्षेत्र में आ रहा है। यदि अब पुल सुआ के पास सरपंच ढाबा चौकीमान पर नाकाबंदी की जाए तो अमन अहलावत उक्त अफीम सहित वाहन को काबू कर सकता है। जिस पर कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार मामला दर्ज करने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment