हाईवे पर बने ढाबे के बाहर दो लोगों ने कर दी फायरिंग
चरणजीत सिंह चन्न
जगरांव 27फरवरी। करीब महीने भर पहले जदीकी गांव रूमी में रात के वक्त बंद पड़े हार्डवेयर स्टोर पर कार चालक ने गोलियां चलाई थीं। जिसकी शिकायत स्टोर के मालिक जितेंद्र सिंह रिंकू निवासी गांव छज्जावल ने पुलिस को दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है।
पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया था कि 30 जनवरी को वह अपनी दुकान बंद कर अपने गांव छज्जावाल चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह स्टोर पर पहुंचा तो बाहर शटर में गोलियों के निशान थे। शटर के पास कुछ खोल और एक मैगजीन गिरी हुई थी। जब उन्होंने दुकान का दरवाजा खोलकर जांच की तो अंदर कांच के गेट पर गोलियों के कई निशान मिले। उन्होंने स्टोर के अंदर लगे कैमरों की जांच की और पाया कि कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने रात 11 बजे स्टोर के शटर पर गोलियां चलाईं। जिससे शटर और अंदर का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि उनका दामाद रूपिंदर सिंह, उसका बेटा जतिंदर सिंह हैं। उनको शक है कि मैंने उसका तलाक करा दिया है। जिसके चलते दामाद रूपिंदर सिंह निवासी तारेवाला जिला मोगा ने उसके बेटे जतिंदर सिंह के पास सुपारी देकर आदमी भेजे। थाना सदर की पुलिस ने गोलियां चलाने वालों अवतार सिंह निवासी गांव छज्जावाल खिलाफ दर्ज किया गया था। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि फायरिंग करने वाले व्यक्तियों में से एक रोबिन कुमार निवासी कपूरथला है। आरोपी को काबू कर पुलिस ने दो देसी पिस्टल, एक मैगजीन, 10 कारतूस, एक गाड़ी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
उधर लुधियाना-फिरोजपुर मुख्यमार्ग पर गांव अलीगढ़ के नजदीक एक ढाबे पर गत रात अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं। वीडियो फुटेज में गोलियां चलाने वाले दो व्यक्तियों के पास दो दो- पिस्टल थे। एसएसपी अंकुर गुप्ता का दावा है कि गोलियां चलाने वाले ट्रेस हो गए हैं। जो मोगा एरिया के हैं, उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
———–