watch-tv

पत्नी कहने पर लिवइन पार्टनर को शराब में जहर देकर कर दी हत्या, बाद में बेड के बॉक्स में छिपाई लाश, दो काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 8 मई। जालंधर में एक महिला ने लिव इन रिलेशन में रहे व्यक्ति को सिर्फ इस बात के लिए मार डाला, क्योंकि वह उसे पत्नी कहता था। महिला ने साथी के साथ मिलकर व्यक्ति को शराब में जहर देकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसकी लाश बेड के बॉक्स में छीपा दी थी। मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ नकुल कुमार के रूप में हुई। आरोपियों की पहचान हिमाचल के मंडी निवासी हिमाचली देवी और गदाईपुर के रहने वाले सनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तीन मार्च को इलाके के लोगों को विनोद के घर से बदबू आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंकर जांच शुरु की। जांच के दौरान विनोद की लाश बेड से बरामद हुई।

विनोद के बेड में छिपाई थी लाश
पुलिस ने मौके से साथ रहने वाली महिला हिमाचली देवी को हिरासत में ले लिया था। जॉइंट कमिश्नर ने आगे बताया कि महिला ने सख्ती से पूछताछ की तो कबूल किया कि उसने विनोद को शराब में जहर मिलाकर दिया था। इसके बाद विनोद की मौत हो गई। उसने जानकार सनोज को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सनोज जिस घर में किराए पर रहता था, उसी घर के बेड में उन्होंने विनोद की लाश छिपा दी।

विनोद के साथ नहीं रहना चाहती
महिला ने माना कि वह विनोद के साथ लिव-इन में थी, मगर शादी नहीं हुई थी। लेकिन अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। विनोद सभी को यह बताता था कि हिमाचली देवी मेरी पत्नी है। इसी से गुस्से होकर उसने हत्या कर दी। शर्मा ने कहा कि आरोपी महिला सनोज के साथ अवैध संबंधों में थी या नहीं, इस पर अभी जांच जारी है।

Leave a Comment