दुखद : जन्मदिन पर महिला टीचर ने फंदा लगा जान दी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जन्मदिन की तैयारियों में जुटे थे घरवाले, मंगेतर से हुई थी टीचर नेहा की बात

चंडीगढ़ 9 फरवरी। यहां सैक्टर-25 में एक महिला टीचर ने अपने बर्थडे वाले दिन मौत फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 24 साल की नेहा के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक नेहा ने बीएससी की पढ़ाई कर रखी थी और एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। नेहा के दो भाई हैं, उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। हालांकि उसका रिश्ता तय हो गया था और उसका मंगेतर जीरकपुर में रहता है। नेहा ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी सही जानकारी परिजनों को भी नहीं है। सैक्टर 11 थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बताते हैं कि शनिवार को नेहा का जन्मदिन था। उसके परिजन शॉपिंग करने गए हुए थे। जब वापस आए तो नेहा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो देखा वह पंखे से लटकी है। परिजन तुरंत उसे सैक्टर-16 अस्पताल लेकर गए। जबकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बताते हैं कि नेहा की आखिरी बार जीरकपुर निवासी अपने मंगेतर से बात हुई थी। पुलिस ने पूछताछ की तो मंगेतर ने बताया कि रात 12 बजे उसने नेहा को जन्मदिन की बधाई दी। उसकी मां ने भी बर्थडे विश किया। उनका करीब डेढ़ साल पहले रिश्ता हुआ था। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। नेहा का मंगेतर अपनी मां के साथ जीरकपुर में फास्ट फूड का काम करता है।

———–

Leave a Comment