एमपी संजीव अरोड़ा की पहल पर 120 माइक्रोन, उससे ज्यादा वाले प्लास्टिक कैरी बैग इस्तेमाल हो सकेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब की आप सरकार से मंजूरी मिली, नोटिफिकेशन जारी

लुधियाना, 11 अप्रैल। एसोसिएशन ऑफ पंजाब टेक्निकल टेक्सटाइल्स के प्रेसिडेंट पवनप्रीत सिंह बत्रा (ग्लोब) की अध्यक्षता में महानगर में विशेष समागम रखा गया। जिसमें राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान बतरा के साथ एसोसिएशन के सचिव आशीष सग्गड़ और संयुक्त सचिव दीपक गोयल ने इस दौरान सांसद अरोड़ा का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि 120 माइक्रोन और उससे अधिक के प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग को मंजूरी देने वाली सरकारी अधिसूचना धिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है, जो एक महत्वपूर्ण कदम है। हम इस मामले में सांसद संजीव अरोड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हैं। इस प्रगति को संभव बनाने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभारी हैं। साथ ही लुधियाना वैस्ट के विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बने संजीव अरोड़ा का कारोबारी समर्थन करेंगे।

इस मामले में वरिष्ठ उद्यमी मनकर गर्ग ने भी अरोड़ा के प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

————-

 

 

Leave a Comment