अब चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक पर लगाए जाएंगे सोलर पैनल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इसके लिए प्रशासनिक स्तर हो रही स्टडी, निगम की तमाम बिल्डिंगों पर भी लगेंगे सोलर सिस्टम

चंडीगढ़, 31 जुलाई। सिटी ब्यूटीफुल को और बेहतर बनाने को सोलर एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन अब शहर के साइकिल ट्रैक पर सोलर पैनल लगाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि शहर की 6624 सरकारी इमारतों की छतों पर पहले ही सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। अब जगह की कमी के चलते प्रशासन नए विकल्प तलाश रहा है। इसके लिए प्रशासन की खाली जमीन, कंपाउंडेड कैंपस और नगर निगम की 90 बिल्डिंगों पर भी सोलर प्लांट लगाने की तैयारी है। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी शहर के करीब 220 किमी के साइकिल ट्रैक का अध्ययन करा रही है। अध्ययन में देखा जा रहा है कि किन-किन ट्रैक पर और कितने सोलर पैनल लग सकते हैं। ताकि पावर जनरेशन को और बढ़ाया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार सभी सरकारी बिल्डिंग पर सोलर प्लांट लग चुके हैं। घरों पर भी धीरे-धीरे प्लांट लगाए जा रहे हैं। काफी रूफटॉप सोलर प्लांट लगने के बाद भी प्रशासन का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा, इसलिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

————

Leave a Comment

हरियाणा में राजस्व सेवाओं के डिजिटल युग का हुआ सूत्रपात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभाग की नई वेबसाइट की लॉन्च इस नई पहल से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में और अधिक पारदर्शिता होगी सुनिश्चित राजस्व विभाग की नागरिक सेवाओं का लाभ अब एक ही मंच पर मिल सकेगा