अब 13 अगस्त को देशभर में ट्रैक्टर मार्च के लिए किसान तैयार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाणा के बीकेयू नेता प्रदर्शन की तैयारियों के लिए गांवों में कर रहे हैं बैठकें

चंडीगढ़, 11 अगस्त। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में भारतीय किसान यूनियन एक बार फिर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। इस बार किसान 13 अगस्त को राष्ट्रव्यापी ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।

गौरतलब है कि यह विरोध प्रदर्शन विभिन्न राज्यों के ब्लॉक और ज़िला स्तर पर होगा। जिसका मकसद किसानों की मूल मांगों को फिर से उठाना और कृषि क्षेत्र में कॉर्पोरेट के बढ़ती दखल को चुनौती देना है। हरियाणा में बीकेयू अध्यक्ष रतन मान और प्रमुख यूनियन नेता करनाल ज़िले के सर्फाबाद, खेड़ा और सोहाना सहित पूरे सूबे के गांवों में रैलियां कर रहे हैं। जो ‘कॉर्पोरेट भारत छोड़ो’ अभियान के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों के ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराएगा। जो उन्हें याद दिलाएगा कि किसानों का संघर्ष राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा है।

माहिरों के मुताबिक किसानों की मांगें कोई नई नहीं हैं, लेकिन निराशा फिर से बढ़ गई है। उनकी मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, पूर्ण कृषि ऋण माफी, धान की फसल में नुकसान की भरपाई, स्मार्ट मीटर लगाने और लैंड पूलिंग नीति का कड़ा विरोध जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। किसान एनसीआर में ट्रैक्टरों पर दशकों पुराने प्रतिबंध को हटाने की भी मांग कर रहे हैं।

किसान नेता मान के मुताबिक सरकार 2021 में तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के बाद किए वादे पूरे करने में विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि हर राज्य में लाखों ट्रैक्टर निकलेंगे। यह सिर्फ़ एक विरोध प्रदर्शन नहीं है, यह किसानों के हक हासिल करने का आंदोलन है।

यह रोष प्रदर्शन करनाल में जाट धर्मशाला से शुरू होगा और लघु सचिवालय पर समाप्त होगा। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले जलाए जाएंगे। वहीं, किसान नेता श्याम सिंह मान ने घोषणा की कि उनकी मांगों का एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा जाएगा। रेवाड़ी जिले में भी बीकेयू की स्थानीय शाखाएं इसी तरह ट्विरोध प्रदर्शन करेंगी। यह नया आंदोलन राजनीतिक रूप से संवेदनशील समय पर हो रहा है, जब राज्य और राष्ट्रीय चुनाव नज़दीक हैं।

———–

Leave a Comment

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी. के. आई. द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को किया नाकाम ; तरन तारन से आई.ई.डी. बरामद कंट्रोल्ड डैटोनेशन के लिए सावधानी से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया आई.ई.डी.: डीजीपी गौरव यादव