कुख्यात अपराधी ऑस्ट्रिया अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने ऑस्ट्रिया से कराया डिपोर्ट, 2022 में देश छोड़ भागा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 13 सितंबर। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से एक कुख्यात अपराधी अमृतपाल सिंह को ऑस्ट्रिया से डिपोर्ट करवाया गया है। अमृतपाल सिंह पीओ घोषित था। वह मूलरूप से गांव भोमा थाना घुम्मन का रहने वाला है। काफी समय से ऑस्ट्रिया में रह रहा था। पंजाब पुलिस ने नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसे अपने कब्जे में लिया है। अब उसे बटाला पुलिस पंजाब लेकर आ रही है। DGP पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह हत्या, हत्या के प्रयास, नशीले पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।

2022 में दुबई के रास्ते गया था ऑस्ट्रिया

एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि आरोपी अमृतपाल सिंह कई मामलों में पीओ घोषित किया गया था। 2022 में दुबई और सर्बिया के रास्ते ऑस्ट्रिया भाग गया था और तब से गिरफ्तारी से बच रहा था। अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के सहयोग के बाद पुलिस उसे वापस देश में लाने में कामयाब रही है। पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी। उम्मीद है कि कई राज खुलेंगे।

राजनीतिक शरण लेने की फिराक में था

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी शातिर था। उसने वहां पर राजनीतिक शरण लेने की कोशिश तक की थी। इसके लिए उसने आवेदन भी किया था। लेकिन पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने मजबूती से अपना पक्ष वहां की अथॉरिटी के समक्ष रखा। जिस वजह से वह इस चीज में कामयाब नहीं हो पाया।

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है

युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 177वें दिन पंजाब पुलिस ने 360 जगहों पर छापेमारी की; 76 ड्रग तस्कर पकड़े गए अभियान में 61 एफआईआर दर्ज की गईं, 525 ग्राम हेरोइन बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 19 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया