पलेन में नितीश व तेजस्वी का एक साथ आना,कहीं दाल में कुछ काला तो नही

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/यूटर्न /5 जून: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी पार्टी को बहुमत मिलने के बावजूद विपक्ष के सरकार बनाने की अटकलें तेज हो रही हैं। ऐसे में सभी की नजरें बिहार के मुखयमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी हैं। नीतीश कुमार को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है। दावा किया जा रहा है कि बड़ा ऑफर मिलने पर नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। इन्हीं खबरों के बीच आज एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक है। संयोगवश नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव साथ में दिल्ली आए हैं। दोनों नेता एक ही प्लेन में बैठकर दिल्ली पहुंचे। ऐसे में क्या तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को पाला बदलने के लिए मना लिया है? ये सवाल सभी के मन में गोते लगा है। वहीं तेजस्वी यादव ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।
तेजस्वी यादव का बयान
नीतीश कुमार के साथ प्लेन में हुई बातचीत पर चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने मीडिया को बड़ा बयान दिया। दिल्ली पहुंचने के बाद जब तेजस्वी से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार पार्टी बदलेंगे? प्लेन में दोनों की क्या बातचीत हुई? इसपर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि ‘धैर्य रखिए और देखते जाइए आगे क्या-क्या होता है?’
इंडिया गठबंधन की होगी मीटिंग
बता दें कि इंडिया और एनडीए गठबंधन की बैठक आज शाम को हो सकती है। एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू समेत सभी सहयोगी दल दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की भी बैठक होगी। इसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
—————

Leave a Comment