watch-tv

रेस्त्रां का नाम परांठा सिंह रखने पर निहंग सिंहों ने जताया ऐतराज, प्रबंधकों ने हटाए पोस्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 14 सितंबर। अमृतसर एक रेस्टोरेंट मालिक को होटल का नाम परांठा सिंह रखना भारी पड़ गया। बुड्डा दल के निहंग सिंहों ने रेस्टोरेंट पहुंचकर इस पर ऐतराज जताया। जिसके बाद उन्होंने नाम बदलने के लिए कहा। जिसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने कहा कि वो शाम तक नाम बदल लेंगे, जबकि पोस्टर हटा दिए। गोल्डन टेंपल की पार्किंग के नजदीक ही एक रेस्टोरेंट खोला गया था। जिसका नाम पीजा किंग परांठा सिंह रखा गया था। जिस पर ऐतराज जताते हुए निहंग सिंह रेस्टोरेंट में घुस गए और मैनेजर से बात की। मैनेजर ने बताया कि होटल का मालिक विदेश में रहता है। जिसके बाद निहंग सिंह सतिंदर सिंह ने उसे फोन किया और उसे कहा कि सिंह का मतलब शेर होता है और अब शेर परांठा कैसे हो गया।

हंगामे के बाद बदला रेस्टोरेंट का नाम

बहस के बाद मालिक ने माना कि उससे गलती हो गई है और वो इसका नाम बदल देंगे। उन्होंने कहा कि वो खुद भी एक सिंह हैं। निहंग सतिंदर सिंह ने बताया कि उनको इस नाम से ऐतराज है, क्योंकि उनके गुरुओं ने उन्हें यह नाम बक्शा था। उन्होंने कहा कि जिनका रेस्टोरेंट वो दूसरे राज्य से हैं उन्हें उनके काम से परेशानी नहीं है। लेकिन ऐसा नाम रखने से पहले सोचना चाहिए था। इसीलिए आज उन्हें नाम बदलने के लिए कहा गया है। रेस्टोरेंट के मैनेजर हनी ने बताया कि उन्होंने नाम बदलने का फैसला किया है। शाम तक सारे पोस्टर्स बदल दिए जाएंगे। उन्हें गलती का एहसास है और वो मानते हैं कि यह नाम धार्मिक भावनाएं को ठेस पहुंचा रहा है।

Leave a Comment