पूर्व मंत्री के घर आतंकी हमले में NIA का एक्शन, मेरठ से एक हिरासत में लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 11 अप्रैल। पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं। एनआईए ने मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ से 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इससे फिलहाल एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंके जाने के मामले में पंजाब पुलिस की टीमें फिलहाल कोई भी मुख्य कड़ी नहीं ढूंढ पाईं है। पंजाब पुलिस इस केस को सुलझा पाती, इससे पहले ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक मुख्य कड़ी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से हिरासत में लिया है।

आतंकियों के साथ मिले लिंक

सूत्रों से पता चला है कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी मुख्य केस की सबसे मुख्य कड़ी है, जिसके लिंक आतंकियों से मिले हैं। कुछ डिजिटल डिवाइस भी केंद्रीय एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए हैं। जिस पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आई है। जल्द एनआईए इस मामले में जानकारी साझा करेगी।

Leave a Comment